डीजल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

डीजल चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
504 लीटर डीजल,02 स्कॉर्पियो और चोरी में प्रयुक्त उपकरण सहित 36 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 04 नवंबर 2026, पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 504 लीटर डीजल, नगदी रकम, डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप तथा घटना में इस्तेमाल की गई 02 स्कॉर्पियो वाहन जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 36 लाख 6 हजार 419 रुपये आंकी गई है।
        गिरफ्तार आरोपियों के नाम
निखिलदास मानिकपुरी (23 वर्ष), निवासी खिसोरा।
सूरज कुर्रे (19 वर्ष), निवासी खिसोरा।
मनीष कुमार जांगड़े उर्फ मोना (28 वर्ष), निवासी भिलाई। संजीत कुमार अनंत (23 वर्ष), निवासी बुचीहरदी। जयकरण खुंटे (30 वर्ष), निवासी खिसोरा।
शुभम जांगड़े (18 वर्ष), निवासी भिलाई।
उपेन्द्र उर्फ ननकी यादव (42 वर्ष), निवासी खिसोरा।
रेशम उर्फ मोनू यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग नगर बलौदा। सभी आरोपी थाना बलौदा क्षेत्र के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों को बरामद कर जब्त कर लिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को डीजल चोरी के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments