विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा/कोरबी-चोटिया(सुघर गांव)। जिला जनपद संघ की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार 30 सितंबर को झोराघाट में आयोजित हुई। जिले की पांचों जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में जनपद सदस्यों की मौजूदगी में संगठन की मजबूती, जनप्रतिनिधियों के अधिकार और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक मंथन हुआ।
1. संगठन विस्तार पर फोकस
जिला जनपद संघ एवं कार्यकारिणी के पुनर्गठन तथा संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिले के सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध बैठकें आयोजित कर 121 जनपद सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे।
2. विकास निधि बढ़ाने की मांग
डीएमएफ मद से प्रत्येक जनपद सदस्य की अनुशंसा पर प्रतिवर्ष कम से कम 25 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत करने की मांग रखी गई। साथ ही 15वें वित्त आयोग की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है।
3. निधि और मानदेय में बढ़ोतरी
जनपद सदस्यों की वार्षिक विकास निधि 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तथा मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की गई।
4. सुरक्षा और जनहित का मुद्दा
सभी जनपद सदस्यों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का दुर्घटना/जीवन बीमा कराने की मांग भी सर्वसम्मति से पारित हुई। आगामी बैठकों के बाद अन्य जनहितकारी मांगें भी जोड़ी जाएंगी।
0 Comments