बलौदाबाजार (सुघर गाँव)। 25 जून 2026,
जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली, जब एक मवेशी कार्यालय परिसर में प्रवेश कर नोटिस बोर्ड पर लगे महत्वपूर्ण कागजों को खाने लगी। दोपहर करीब 1 बजे घटी इस घटना के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नजर नहीं आया।
कार्यालय पहुंचे लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि "शायद मवेशी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिलने आई है।" बाद में एक महिला ने मवेशी को कागज खाने से रोककर बाहर निकाला। कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य मवेशी भी वाहनों और गार्डन के आसपास घूमते दिखाई दिए।
घटना ने मवेशियों की सुरक्षा एवं नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौ संरक्षण और पशुधन सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच कलेक्ट्रेट परिसर की यह तस्वीर व्यवस्था की वास्तविकता बयां करती नजर आई। अब देखना होगा कि समाचार प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।
0 Comments