सुभाष टंडन की रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महानदी भवन, नया रायपुर स्थित मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं के विस्तार तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के समक्ष पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न सुझाव रखते हुए पत्रकारों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पत्रकार कल्याण से संबंधित लंबित मांगों पर भी सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर, महासचिव अनिल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी सहित सरगुजा, बस्तर, रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग संभाग के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। मस्तूरी क्षेत्र से विजय सुमन, रघु यादव, हरिओम श्रीवास, विमलकांत तथा रामगोपाल भार्गव ने भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार पत्रकारों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र ही ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेगी।


0 Comments