ट्रेलर के चपेट में आने से ठेकाकर्मी की आकस्मिक मौत, आक्रोशित छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन व ठेकाकर्मियों ने किया कुसमुंडा एसईसीएल कार्यालय का घेराव।
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
कोरबा(सुघर गांव)। छत्तीसगढ़ राज्य ड्राइवर महासंगठन, जिला कोरबा, कटघोरा ब्लॉक के सम्मानित सदस्य, नरेश केवट जी का कल कुसमुंडा कोयला खदान में भारी वाहन (ट्रेलर) की चपेट में आने से आकस्मिक व दर्दनाक घटना घटित होने से घटना स्थल पर ही निधन हो गया है। यह अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना है। उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों में अत्यंत शोक की लहर है।
इस मामले के विरोध में कुसमुंडा कोयला खदान के समस्त ठेका कर्मियों और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के सभी सदस्य के द्वारा आज दिनांक को कुसमुंडा एसईसीएल कार्यालय का घेराव कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजे, सहायता व अन्य मांगों को लेकर आज सुबह 10:00 बजे से एसईसीएल (SECL) जीएम ऑफिस का घेराबंदी करने का आव्हान किया गया है।
कुसमुंडा कोयला खदान के ठेका कर्मियों में भारी आक्रोश का माहौल–
कुसमुंडा कोयला खदान में कुसमुंडा में लगातार हो रही आकस्मिक दुर्घटनाओं से ठेका कर्मियों में भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है वही कुसमुंडा महाप्रबंधक और जिम्मेदार अफसर एवं अधिकारियों के लापरवाही से खदान में जानलेवा दुर्घटनाएं निरंतर हो रही है और निर्दोष व्यक्तियो को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। जिसका मुख्य कारण सेफ्टी सुरक्षाओं की लापरवाही, खदान की सड़कों पर सांकेतिक चिन्हों का अभाव तथा जिम्मेदार अधिकारियों की कायराना कार्यशैलियों और उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही समय पर, सही तरीके से नहीं करना।

0 Comments