विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
🔹 दर्री को मिला नया नेतृत्व
निरीक्षक तेज यादव को दर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर जनसंपर्क की अपेक्षा की जा रही है।
🔹 हरदीबाजार पहुंचे आशीष सिंह
निरीक्षक आशीष सिंह को दर्री से स्थानांतरित कर हरदीबाजार भेजा गया है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी मानी जा रही है।
🔹 प्रमोद डडसेना लाइन अटैच
तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा निरीक्षक प्रमोद डडसेना के लाइन अटैच किए जाने की रही। उनके इस स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।
🔹अपराध नियंत्रण पर फोकस
पुलिस विभाग का मानना है कि यह फेरबदल केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण, जवाबदेही बढ़ाने और जनता का विश्वास मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
कोरबा पुलिस की इस नई व्यवस्था को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments