विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) जिला पंचायत कोरबा में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष और भाजपा समर्थित कई जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत CEO दिनेश कुमार नाग के खिलाफ धरना देकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने CEO पर मनमानी कार्यशैली, कथित कमीशनखोरी, महिला जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार और निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि जिला पंचायत CEO की कार्यप्रणाली से सभी जनप्रतिनिधि परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और अधिकारी मनमाने तरीके से निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 10 जून को जिला पंचायत कार्यालय में ताला लगाया जाएगा।
कमीशन का आरोप विकास कार्यों में कथित 5 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया।
महिला प्रतिनिधियों का अपमान महिला सदस्यों ने अभद्र व्यवहार और अनदेखी का आरोप लगाया।
DMF फंड पर सवाल योजनाओं में पारदर्शिता नहीं होने और जनप्रतिनिधियों की राय नजरअंदाज करने की बात कही गई।
तीन घंटे इंतजार बैठक के लिए बुलाने के बाद भी CEO नहीं पहुंचे, जिससे गुस्सा भड़क गया।
आंदोलन की चेतावनी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
धरने के कारण जिला पंचायत परिसर में लंबे समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
0 Comments