कोरबी धतूरा स्कूल का शानदार प्रदर्शन 12 वीं में 93.3% और कॉमर्स संकाय का 100% रिजल्ट, सभापति कमलेश कुर्रे ने दी शुभकामनाएं

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा के नेतृत्व में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में विद्यालय ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर परिणाम दर्ज कराया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रमुख उपलब्धियां
 12वीं का शानदार रिजल्ट कक्षा 12वीं में कुल 115 विद्यार्थियों में से 108 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल परीक्षा परिणाम 93.3 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 आरती साहू बनी स्कूल टॉपर 12वीं की परीक्षा में आरती साहू ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनीता ने 79.4 प्रतिशत, आंचल राठौर ने 78.6 प्रतिशत और अनुष्का ने 77 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
 10वीं में भी विद्यार्थियों ने लहराया परचम कक्षा 10वीं का परिणाम भी शानदार रहा। कुल 104 विद्यार्थियों में से 94 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिससे हाई School का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। निखिल खांडे ने 91.5 प्रतिशत, नमन ओगरे ने 87.1 प्रतिशत और नितेश साहू ने 85.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 सभापति कमलेश कुर्रे ने दी बधाई जनपद पंचायत पाली सभापति कमलेश कुर्रे ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments