कोरबा (सुघर गांव) जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत नुनेरा में ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जनपद सदस्य सनिता अनिल टंडन की पहल पर उपस्वास्थ्य केंद्र नुनेरा में मितानिनों को बीपी ऑक्सीमीटर वितरित किए गए। इस पहल से अब गांव-गांव में लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण आसान हो सकेगा और समय रहते बीमारियों की पहचान भी संभव हो पाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, ग्रामीणों को जागरूक करने एवं मितानिनों की जिम्मेदारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मितानिन दीदियों की उपस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
• गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा बीपी ऑक्सीमीटर मिलने के बाद मितानिनें अब ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों का ब्लड प्रेशर जांच सकेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं गंभीर मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सलाह और उपचार मिल सकेगा।
• मितानिनों की भूमिका होगी और मजबूत स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। नियमित जांच से कई बीमारियों की शुरुआती पहचान आसान होगी।
• सनिता अनिल टंडन का संदेश जनपद सदस्य प्रतिनिधि सनिता अनिल टंडन ने कहा कि “ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मितानिनों के माध्यम से हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है।”
• जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर हरदी बाजार के डॉ. युधेष संडे, महान दिनेश संतोष सहित समस्त मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल को जनहित में सराहनीय बताते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
0 Comments