कोरबा (सुघर गांव) जिलेभर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। गांवों और बाजार क्षेत्रों में लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। पाली विकासखंड के उतरदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में प्रतिदिन कई मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
🔹 हरदीबाजार से भी पहुंच रहे मरीज हरदीबाजार क्षेत्र से रोजाना 2 से 4 महिलाएं एवं पुरुष एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं।
🔹 तत्काल मिल रहा उपचार हाल ही में नावाडीह मोहल्ले के एक युवक और एक युवती को कुत्ते ने काट लिया, जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
🔹 डॉ. गणेश प्रभुवा का संदेश डॉ. गणेश प्रभुवा ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने पर लापरवाही न करें, तुरंत अस्पताल पहुंचें और घाव को डिटॉल मिले पानी से लगातार साफ रखें।
🔹 स्टाफ की हो रही सराहना उतरदा स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तत्पर सेवा की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।
0 Comments