कोरबा (सुघर गांव) ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कॉलेज चौक हरदीबाजार में उत्साह और राजनीतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत, तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। प्रमुख संदेश
• पुरुषोत्तम कंवर (पूर्व विधायक) “राजीव गांधी का विकासवादी विजन आज भी देश के लिए प्रेरणा है।”
• प्रभा सिंह तंवर (पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस कोरबा) “राजीव गांधी ने महिलाओं और ग्रामीण भारत को नई पहचान दिलाई।”
• गुलशन जायसवाल (ब्लाक प्रभारी) “कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।”
• कौशल श्रीवास (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार) “कांग्रेस संगठन गांव, गरीब और युवाओं की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपाल यादव, मंडल कांग्रेस कोरबी अध्यक्ष चन्द्रहास राठौर, रमेश अहीर, द्वारिका यादव, लक्ष्मी बंजारे, विजय जायसवाल, रायसिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments