कोरबा (सुघर गांव) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौराभांठा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर जनसेवा, जनसुनवाई और त्वरित समाधान का प्रभावशाली मंच बनकर उभरा। पाली–तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर प्रदान किया गया।
🔹 विधायक तुलेश्वर मरकाम का संदेश विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
🔹 जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य ने बढ़ाया उत्साह जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है। वहीं जिला पंचायत सदस्य माया रूपेश कंवर ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
🔹 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ शिविर में 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 3 को पेंशन स्वीकृति आदेश, 1 दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र एवं 1 हितग्राही को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा किसान पंचराम को 3 एचपी पेट्रोल पंप एवं 5 किसानों को ढेंचा बीज खाद वितरित किया गया। सहकारिता विभाग ने 11 हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड, जबकि राजस्व विभाग ने 3 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और 2 को वन अधिकार पत्र प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
🔹 जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी शिविर में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता कोराम, अंशुल पैंकरा, मनोज कुमार, दिलीप कंवर, सत्यनारायण पैंकरा, छत्रपाल सिंह राज, एसडीएम रोहित सिंह एवं ग्राम पंचायत धौराभांठा की सरपंच श्रीमती सुशीला जगत सिंह उपस्थित रहे। साथ ही माखनपुर, रंगोले, सेन्द्रीपाली, बाँधाखार, पोटापानी, अलगीडांड़, करतला, डुमरकछार एवं नुनेरा पंचायतों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में कुल 986 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 146 मामलों का मौके पर निराकरण किया गया।
0 Comments