सेजेस उतरदा में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि प्राचार्य जी.पी. लहरे को भावभीनी विदाई

 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

 कोरबा (सुघर गांव) पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत उतरदा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य स्वर्गीय गोपाल प्रसाद लहरे की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। 16 मई 2026 को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक विद्यालय में सेवा देकर शिक्षा, संस्कार और स्कूल विकास को नई पहचान दी। शोक सभा में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

● 30 साल की सेवा को किया याद स्वर्गीय गोपाल प्रसाद लहरे ने वर्ष 1993 से सेजेस उतरदा में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा, संस्कार और विद्यालय विकास में उनके योगदान को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भावुक होकर याद किया।
● जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी एवं युवा उपसरपंच राकेश जायसवाल ने कहा कि “लहरे सर ने गांव के बच्चों का भविष्य संवारने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।”
● SMDC पदाधिकारियों का संदेश SMDC अध्यक्ष समोस सागर एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण राठौर ने कहा कि “लहरे सर का व्यक्तित्व और शिक्षा के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।”
● शिक्षकों ने जताई संवेदना समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
● बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित शोक सभा में पूर्व उपसरपंच इंद्रसेन यादव, ग्राम सभा अध्यक्ष संतोष मरावी, विक्की मरावी SMDC सदस्य , विनोद कुमार ,पी.पी. अंचल, यू.एस. मरावी, नरेन्द्र कुमार पाटले, अनुज कुमार जांगड़े, राकेश टंडन, श्रीमती ममता मांडले, सुधीर कुमार चंद्रा, संदीप सूर्यवंशी, श्रीमती शीलू ध्रुव, राजेंद्र कैवर्त, अनीता मानिकपुरी, एन.के. कंवर, छबिराम अहीर, दिलीप कुमार सिंगौर एवं सहायक शिक्षक लीलाधर साहू हरिशंकर श्रीवास, रमतीला बाई कोरवा, चन्द्र शेखर राठौर, गजानंद नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments