कोरबा ( सुघर गांव) पाली में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस पाली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आतंकवाद विरोध दिवस का आयोजन श्रद्धा, संकल्प और राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की प्रमुख बातें
• राजीव गांधी के योगदान को किया याद वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, पंचायती राज और युवा नेतृत्व की नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने वैज्ञानिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में नई पहचान बनाई।
• आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ शपथ उपस्थित कांग्रेसजनों ने आतंकवाद, हिंसा और विघटनकारी शक्तियों का डटकर विरोध करने की शपथ ली। साथ ही शांति, सहनशीलता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
• सत्यनारायण पैकरा का संदेश पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतनारायण पैकरा ने कहा कि राजीव गांधी का सपना गांव, गरीब और लोकतंत्र को मजबूत बनाना था। आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके विचारों को अपनाकर देश में भाईचारे और संविधान की भावना को मजबूत करे।
• बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में दुलारसाय, अर्जुन दास महंत, ज्ञान सिंह कंवर, रामप्रसाद चौहान, संतोष पोर्ते, दीपक जायसवाल, पवन ध्रुव, तूफान सिंह राज, सावित्री श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments