पहंदा शिविर में गूंजी जनसमस्याएं सुष्मिता कमलेश अनंत और बिजमोती राठिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)  जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंदा में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में पीएम आवास, राशन कार्ड, पेंशन, महतारी वंदन योजना, श्रम कार्ड और राजस्व मामलों से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई की गई। 90 दिनों में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को चाबी सौंपकर सम्मानित किया गया, वहीं एक दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर और देवरमाल गांव के ग्रामीणों को राशन कार्ड वितरित किए गए। शिविर की 5 बड़ी बातें
जिला पंचायत सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत का सख्त संदेश अनंत जी ने बिजली, पानी और राशन समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की शिकायतों का जल्द और स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगी।
जनपद अध्यक्ष बिजमोती राठिया ने योजनाओं की निगरानी पर दिया जोर बिजमोती राठिया ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं के निराकरण की बात कही।
पीएम आवास हितग्राहियों का सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तय समय में मकान पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर सम्मानित किया गया। इससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
पेयजल, बिजली और राशन समस्या पर घेराबंदी ग्रामीणों ने पेयजल संकट, बिजली कटौती और राशन वितरण की अनियमितताओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। कई शिकायतें मौके पर दर्ज की गईं।
धान खरीदी केंद्रों में धरम कांटा लगाने की मांग किसानों ने धान खरीदी के दौरान विवाद और नुकसान से बचने के लिए खरीदी केंद्रों में धरम कांटा लगाने की मांग उठाई, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

Post a Comment

0 Comments