आंधी में विशाल पीपल गिरा, एक पशु की मौत उतरदा मेन रोड घंटों जाम, मकान-दुकान क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने रातभर चलाया राहत अभियान


 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

 कोरबा (सुघर गांव) जिले में पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उतरदा में तेज आंधी-तूफान के दौरान मेन रोड पर विशाल पीपल पेड़ गिर गया, जिससे गंगा राम यादव, शुक्रवार यादव और अनुराधा जगत के मकान-दुकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं छवि राम अहीर की दुधारू गाय पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद करीब चार से पांच घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी मौके पर पहुंचे। युवा उप सरपंच राकेश जायसवाल, प्रकाश राठौर एवं ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी और कटर मशीन द्वारा देर रात तक राहत कार्य चलाकर सड़क को खाली कराया गया। घटना में बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई घरों में अब तक बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली विभाग सुधार कार्य में जुटा हुआ है। मृत गाय का पोस्टमार्टम आर.एस. मरावी, मुकुंद केवट एवं हरदीबाजार के प्रमुख पशु चिकित्सक डॉ. गोस्वामी द्वारा किया गया। मुख्य बातें
 आंधी में बड़ा हादसा तेज तूफान के दौरान विशाल पीपल पेड़ मेन रोड पर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
 मकान-दुकान को नुकसान पेड़ गिरने से आसपास के मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हुए, वहीं दुधारू गाय की मौत से परिवार को भारी नुकसान हुआ।
 रातभर चला राहत कार्य सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी, युवा उप सरपंच राकेश जायसवाल और ग्रामीणों ने जेसीबी व कटर मशीन से देर रात तक पेड़ हटाया।
 बिजली व्यवस्था प्रभावित पेड़ गिरने से मेन लाइन का केबल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई घरों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है।

Post a Comment

0 Comments