मनरेगा में फर्जीवाड़े का बड़ा आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य खम्हरिया पंचायत में डबरी निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल, जांच नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)  जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया में मनरेगा के तहत स्वीकृत डबरी निर्माण कार्य अब विवादों के घेरे में आ गया है। गांव निवासी बीरू कुमार ने कलेक्टर कोरबा को पुनः स्मरण पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि महेश एवं झांसीराम के नाम पर स्वीकृत डबरी निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की गई है। शिकायत के अनुसार, निर्माण स्थल पर वास्तविक खुदाई बेहद कम हुई, जबकि दस्तावेजों में पूरा कार्य दर्शाकर राशि आहरित कर ली गई। मामले में फर्जी मस्टररोल तैयार कर भुगतान निकालने तथा शासकीय कर्मचारियों के नाम दर्ज करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
 प्रमुख बिंदु
• शिकायतकर्ता बीरू कुमार, निवासी ग्राम पंचायत खम्हरिया।
• आरोपित अधिकारी प्रभारी रोजगार सहायक भावसिंह पाटले।
• पहली शिकायत 01 अप्रैल 2026 को कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत।
• मुख्य मांग कार्य का मूल्यांकन सत्यापन एवं निष्पक्ष जांच।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जांच नहीं होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब गांव में मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Post a Comment

0 Comments