विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) जिले में शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने पाली क्षेत्र के पहाड़ गांव में ऐसा दर्दनाक मंजर खड़ा कर दिया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन आदिवासी बच्चों पर भारी डंगाल गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अचानक बदला मौसम, बच्चों ने ली पेड़ की शरण शाम करीब 4 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। ग्राम पंचायत पहाड़ गांव के आश्रित बाइसेमार मोहल्ले में रहने वाले कमलेश कुमार, दिनेश तिर्की और शिव टेकाम घर के पास खेल रहे थे। बारिश से बचने के लिए तीनों पास के एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
तेज हवा से टूटी डंगाल, दब गए तीनों बच्चे आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ की विशाल डंगाल अचानक टूटकर बच्चों के ऊपर आ गिरी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर उसके नीचे दब गए।
ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश, नहीं बच सकी जान ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले गए। एक बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
गांव में मातम, प्रशासन से सहायता की मांग घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। तीनों शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता और हर संभव सहयोग देने की मांग की है। यह हादसा खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने के खतरे की एक दर्दनाक चेतावनी बनकर सामने आया है।
0 Comments