उतरदा बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को नई दिशा संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) भाजपा मंडल हरदी बाजार के अंतर्गत शक्तिकेंद्र उतरदा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दुर्गेश कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के प्रमुख बिंदु
🔹 विकसित भारत का संकल्प डॉ. कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और विकसित भारत का लक्ष्य जनभागीदारी से ही पूरा होगा।
🔹 बूथ सशक्तिकरण पर जोर प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
🔹 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
🔹 मन की बात और जनसंपर्क अभियान हर माह अंतिम रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुनने और जनसंपर्क गतिविधियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
🔹 विधायक प्रतिनिधि समोस सागर,नंदकुमार पटेल उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर आधारित संगठन है। कार्यकर्ताओं को समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ समाज के बीच सक्रिय रहना चाहिए।
बैठक में रामगोपाल कश्यप, हरि राठौर, संतोष तिवारी, अक्ति पटेल, लाखन कश्यप, ग्राम सभा अध्यक्ष संतोष मरावी, लकेश्वर मरकाम, शांतिलाल राठौर , जीवन साहू, प्रदीप मिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments