विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव) पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत उतरदा में पिछले 14 महीनों के दौरान लगातार विकास कार्य देखने को मिले हैं। सरपंच लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी ने सीमित संसाधनों और फंड की कमी के बावजूद पंचायत में जनहित कार्यों को प्राथमिकता दी। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल के सहयोग से पंचायत में कई निर्माण कार्य कराए गए। सरपंच लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी पूर्व में जय सेवा स्व सहायता समूह संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में लगभग 10 वर्षों तक चावल वितरण का कार्य कर चुके हैं। उनके सरल व्यवहार, जनसंपर्क और लगातार सेवा कार्यों को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें भारी समर्थन दिया।पंचायत चुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड 900 वोटों से जीत दर्ज की, जो उतरदा पंचायत के इतिहास में पहली बार माना जा रहा है।पंचायत में प्रमुख विकास कार्य
पानी की सुविधा मजबूत 3 स्थानों पर मासिब पंप लगाए गए तथा पंचायत के अलग-अलग मोहल्लों में खराब बोर और नलों की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।
सड़क और पचरी निर्माण PWD / DMF से दो सीसी रोड और एक पंचायत से निर्माण कराया गया। साथ ही 3 तालाबों में पचरी निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जबकि 3 अन्य तालाबों में कार्य प्रगति पर है।
शिक्षा को बढ़ावा लोटनापारा मारकी माता और रेलडबरी स्कूल में 1/1 शेड का निर्माण कराया गया। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में अतिरिक्त शिक्षक कक्ष निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
डिजिटल सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत में 1 सीएससी सेंटर शुरू किया गया, जिससे ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलने लगा है।
स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं उतरदा पंचायत में हॉस्पिटल, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।
कॉलेज निर्माण से बढ़ी उम्मीद पंचायत क्षेत्र में कॉलेज निर्माण कार्य शुरू होने से आसपास के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।
अन्य विकास कार्य पुलिया, मंच, आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक भवन निर्माण जैसे कई कार्य पंचायत में कराए गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सरपंच की सक्रियता और लगातार निगरानी के चलते पंचायत में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार लगातार हो रहा है।
0 Comments