बालकों वेदांता पावर प्लांट ने केसला नदी(ढ़ेंगूनाला)को प्रदूषित।

बाल्को वेदांता पावर प्लांट ने केसला नदी(ढ़ेंगूनाला)को किया प्रदूषित।

सैकड़ो की तादात में सड़कों पर नारेबाजी करते हुए लोगों ने किया नदी बचाओ आंदोलन।



कोरबा रिपोर्ट/ जावेद अली आज़ाद 

कोरबा(सुघर गांव)। कोरबा जिले में वायु, ध्वनि, जल, थल, पेड़ पौधे, पशु पक्षी, मनुष्य, जीव जंतु, नदी, नाले अन्य सभी प्रदूषण की भारी मार झेल रहे हैं। जिससे कि मानव जीवन, अन्य सहित प्रकृति पर भारी असर पड़ रहा है। जिसका सीधा असर मौसम पर भी देखने को मिल रही है। परंतु इस मामले को दरकिनार करते हुए कोयला खदानों के संचालक तथा औद्योगिक क्षेत्र के पूंजीपतियों ने कोरबा जिले को प्राकृतिक संसाधनों को ध्यान में नहीं रखते हुए प्रकृति के साथ वर्षों से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिससे कि जिले वासियों के जीवन को नरक की और धकेल दिया गया है। 


बाल्को वेदांता पावर प्लांट ने केसला नदी को किया प्रदूषित।


वेदांता पावर प्लांट में पावर प्लांट के भीतर जितने भी अपशिष्ट पदार्थ, मलाशय, जानलेवा रासायनिक, केमिकल पदार्थ अन्य सभी घटक अपशिष्टों को अंडरग्राउंड पाइप के माध्यम से ढेंगू नाला, केसला नदी में बहाने का काम किया है। जिससे कि नदी पूरी तरीके से प्रदूषित हो चुकी है। नदियों के पानी को प्रयोग करने वाले लोग, जीव जंतु अन्य, घातक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। स्वच्छ साफ पानी की आपूर्ति केसला नदी करती है। परंतु बाल्को वेदांता पावर प्लांट ने गुपचुप तरीके से रासायनिक एवं अपशिष्ट पदार्थों को गुप्त तरीके से बहाया जा रहा है। 



जिसकी सूचना मिलने पर बालकों वेदांता पॉवर प्लांट के विरुद्ध छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना संगठन ने आज दिनांक 25.05.2026 दिन सोमवार, सुबह 06:00 बजे लालघाट चौंक की सड़कों के बिचो–बीच धरना प्रदर्शन कर सड़कों को चक्काजाम कर नदी बचाओ आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान बालकों पवार प्लांट को चेतावनी दी गई है कि पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पॉवर प्लांट के द्वारा जो भी सिस्टम बनाई गई है उसे सुधार किया जाए अन्यथा भविष्य में बालकों पॉवर प्लांट को बंद कराया जाएगा।







Post a Comment

0 Comments