माखनपुर घोटाले पर बड़ी कार्रवाई लाखों की गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, सरपंच-ठेकेदार जेल

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव) जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत माखनपुर में निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता सामने आने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन और एसडीएम रोहित कुमार सिंह की सख्त पहल पर करोड़ों के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया।
तीन निर्माण कार्यों की राशि में गड़बड़ी स्वामी आत्मानंद School माखनपुर में कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए स्वीकृत 49.99 लाख में से 19.99 लाख, हाईस्कूल शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत 25.45 लाख में से 10.18 लाख तथा विद्यालय भवन विस्तार कार्य के लिए स्वीकृत 36.20 लाख में से 14.48 लाख रुपए आहरित कर लिए गए, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
सरकारी राशि के दुरुपयोग पर कार्रवाई पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत जांच के बाद तत्कालीन सचिव धीरसाय पर 14 लाख 88 हजार से अधिक की वसूली का आदेश जारी किया गया। यह राशि वेतन एवं अन्य भत्तों से वसूली जाएगी।
सरपंच और ठेकेदार पहुंचे जेल मामले में तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार पोर्ते और ठेकेदार मुजम्मिल अली रिजवी को गिरफ्तार कर तीन दिन के लिए सिविल जेल भेजा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया है।
प्रशासन का साफ संदेश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसडीएम रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
ग्रामीणों में प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना माखनपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की सख्ती की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई से विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और दोषियों में डर बनेगा।

Post a Comment

0 Comments