100 मीटर दूर घर, फिर भी 9 बजे तक नहीं खुला आंगनबाड़ी केंद्र रेलडबरी में कार्यकर्ता नंदनी साहू पर लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत उतरदा स्थित रेलडबरी आंगनबाड़ी केंद्र में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र की कार्यकर्ता नंदनी साहू शासन के आदेश के बावजूद समय पर केंद्र नहीं खोलतीं। जबकि उनका घर केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। सोमवार को भी केंद्र सुबह 7 बजे खुलना था, लेकिन सुबह 9 बजे तक केंद्र में ताला लटका रहा और बच्चे बाहर इंतजार करते रहे।
 24 अप्रैल से बदला गया था समय महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्मी और लू को देखते हुए 24 अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया था। बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तय की गई थी, ताकि उन्हें तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके।
 बच्चों को हो रही परेशानी ग्रामीणों के अनुसार छोटे बच्चे सुबह से केंद्र पहुंच जाते हैं, लेकिन कई बार केंद्र समय पर नहीं खुलता। इससे बच्चों को मिलने वाला गर्म भोजन, पूरक पोषण आहार और प्रारंभिक शिक्षा प्रभावित हो रही है।
टीकाकरण कार्य भी प्रभावित हाल ही में मितानिन कार्यकर्ता छूटे हुए बच्चों को दोबारा टीका लगाने केंद्र पहुंचीं थीं, लेकिन उस समय ना कार्यकर्ता मौजूद थीं और ना ही सहायिका। इससे स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हुआ।
 ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि रेलडबरी आंगनबाड़ी केंद्र कभी भी सही समय पर नहीं खुलता। लगातार लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से तत्काल जांच कर कार्यकर्ता नंदनी साहू पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments