डोंगरी शिविर में उमड़ा जनसैलाब 462 आवेदन पहुंचे, 183 का मौके पर समाधान विधायक प्रेमचंद पटेल ने दिया भरोसा

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) जिले के विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरी में आयोजित “सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर” जनविश्वास और जनसरोकार का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। शिविर में प्राप्त 462 आवेदनों में से 183 मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को राहत दी गई, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिविर की प्रमुख विशेषताएं 

🔹 तत्काल समाधान का भरोसा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व, पंचायत, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई की।
🔹 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ शिविर में पात्र हितग्राहियों को सोलर पंप, राशन कार्ड एवं वन अधिकार पत्र पुस्तिका वितरित की गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
🔹 विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा, “प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।”
🔹 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी कार्यक्रम में कटघोरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, सरपंच श्रीमती भगवती कंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकार, जनपद CEO यशपाल सिंह एवं कृषि विस्तार अधिकारी एम.पी. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments