कोरबा (सुघर गांव ) जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला लोटनापारा में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को दूर करने सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी की पहल पर दो महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक स्थान पर पुराने दबे बोर को निकालकर पुनः चालू किया गया, वहीं दूसरे स्थान पर नया हैंडपंप स्थापित कराया गया। लक्ष्मी गिर के घर के पास वर्षों से दबे पड़े बोर को सुधारकर दोबारा उपयोग योग्य बनाया गया, जिससे आसपास के परिवारों को राहत मिली है। वहीं अमृत लाल आयम के घर के समीप नए हैंडपंप की स्थापना से मोहल्ले में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और मजबूत हुई है।
प्रमुख बिंदु
🔹 सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी की पहल पर कार्य सम्पन्न।
🔹 लोटनापारा में दो स्थानों पर पेयजल सुविधा का विस्तार।
🔹 पुराने बोर का सुधार एवं नए हैंडपंप की स्थापना।
🔹 गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी संकट से बड़ी राहत।
कार्य के दौरान सोनी मरावी, शत्रुहन कलश, मनीष, दिनेश, रमाशंकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जनहित में किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है।
0 Comments