विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त मार्गदर्शन का प्रतीक है। कक्षा 10वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 80.19 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कक्षा 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की।
कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं
प्रथम स्थान नव्या कुमारी (पिता – श्री राम मिलन) 499 अंक (83.16%)
द्वितीय स्थान आरव जगत (पिता – शंकर सिंह) 483 अंक (80.16%)
तृतीय स्थान गुरुलाल (पिता – भैयाराम) 472 अंक (78.66%)
कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं
प्रथम स्थान अंजली पटेल (पिता – भूनेश्वर पटेल) 449 अंक (89.8%)
द्वितीय स्थान संध्या यादव (पिता – धनसिंह यादव) 443 अंक (88.6%)
तृतीय स्थान साधना यादव (पिता – इन्द्रसेन यादव) 434 अंक (86.8%)
विद्यालय में कक्षा 10वीं में 104 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 101 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं कक्षा 12वीं में 70 में से 69 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 57 सफल रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की।
इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय के प्राचार्य गोपाल प्रसाद लहरे के कुशल नेतृत्व, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की अथक मेहनत, नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षकों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया। विद्यालय की यह उपलब्धि केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और गुणवत्ता आधारित शिक्षा का प्रमाण है। इस शानदार सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरा कोरबा जिला गौरवान्वित हुआ है।
0 Comments