सिलेंडर सिर पर, सड़कों पर गूंजा गुस्सा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन घंटाघर चौक बना विरोध का केंद्र नेताओं के तीखे उद्बोधन से सरकार पर साधा निशाना


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

 कोरबा (सुघर गांव) बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर जोरदार और प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर सिर पर उठाकर विरोध दर्ज कराया, जो आम आदमी पर बढ़ते आर्थिक बोझ का सशक्त प्रतीक बना। प्रमुख उद्बोधन में नेताओं ने साधा निशाना
 रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा, “आज हर घर की रसोई महंगाई की आग में जल रही है, सरकार जनता का दर्द समझने में असफल है।”
 पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने आरोप लगाया, “महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है, सरकार जमीनी हकीकत से दूर है।”
 मनोज चौहान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ने कहा, “बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को कर्ज में धकेल दिया है, यह जनविरोधी नीतियों का नतीजा है।”
 प्रभा सिंह तंवर महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा, “महिलाओं के लिए घर चलाना चुनौती बन गया है, इसलिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।”
 कुसुम द्विवेदी महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी, “महंगाई हर थाली में दिख रही है, राहत नहीं मिली तो आंदोलन और तेज होगा।”
प्रदर्शन में शेख इश्तियाक, विकास सिंह, गोपा तिर्की, रवि चंदेल, आरिफ खान, राजेन्द्र ठाकुर, सुधीर जैन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, विवेक श्रीवास, फरियाद अली, रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय, शशि लता व राजेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन न केवल राजनीतिक संदेश देने में सफल रहा, बल्कि आम जनता की परेशानियों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास भी साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments