महिला आरक्षण पर सियासत गरम कोरबा में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन “आधी आबादी को पूरा हक” की मांग—जिला नेतृत्व ने दिया स्पष्ट संदेश, OBC महिलाओं को शामिल कर तत्काल लागू करने की उठी आवाज


 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

 कोरबा (सुघर गांव) नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच कोरबा में महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए Narendra Modi का पुतला दहन किया। घंटाघर चौक में हुए इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संसद से 33% महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद इसे लागू करने में देरी महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी एवं उनके संदेश

 मुकेश राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहर कोरबा) “महिला आरक्षण को टालना महिलाओं के अधिकारों का सीधा हनन है, कांग्रेस इसके लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।”
 मनोज चौहान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण कोरबा) “सरकार को तत्काल वर्तमान सीटों में ही आरक्षण लागू करना चाहिए, सिर्फ कानून बनाना पर्याप्त नहीं है।”
 कुसुम दिवेदी अध्यक्ष, महिला कांग्रेस (शहर कोरबा) “आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाने के लिए महिला कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।”
 प्रभा सिंह तंवर अध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण कोरबा) “महिलाओं को अधिकार देने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह आंदोलन आगे और तेज होगा।”
भुनेश्वरी महंत जिला महामंत्री महिला कांग्रेस “जब तक OBC महिलाओं को आरक्षण में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक यह अधूरा न्याय रहेगा।”
 प्रदर्शन में उपस्थित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सीमा उपाध्याय,सुनीता तिग्गा, गंगा राठौर,साजिदा बेगम, आंगन बाई, नोनी बाई, संजू पैकरा, श्रुति कुलदीप, रजनी भारती, निकिता खलखो, ए.डी. जोशी, रामगोपाल यादव, गिरधारी बरेठ ,पालू राम, राजेंद्र तिवारी, रवि चंदेल, राकेश पंकज, अविनाश बंजारे, राकेश चौहान, सुनील निर्मलकर , राजेश श्रीवास , मनहरण राठौर, राजेंद्र सूर्यवंशी, अनवर रजा , आरिफ खान, शंकर महंत 
 प्रदर्शन के दौरान “आधी आबादी, पूरा हक” के नारों से माहौल गूंज उठा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, महिला आरक्षण का मुद्दा आने वाले समय में प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है।

Post a Comment

0 Comments