मलगांव मुआवजा घोटाला जांच पूरी, जल्द कसेगा शिकंजा,रलिया में मची खलबली, बड़े नामों के खुलासे की संभावना ।


प्रमोद कुमार बंजारे, संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। 27 अप्रैल 2026 कोरबा जिले के मलगांव में हुए करोड़ों के मुआवजा घोटाले की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद अब दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी है। इस खबर से रलिया क्षेत्र में खलबली मच गई है। आपको बता दे,कि मलगांव में भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई थी। फर्जी खातेदार, मृत व्यक्तियों के नाम पर और एक ही जमीन का कई बार मुआवजा उठाकर शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।

जांच में सामने आई मिलीभगत :-

महीनों चली जांच में राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, पटवारी और स्थानीय बिचौलियों की मिलीभगत उजागर हुई है। फर्जी दस्तावेज और कूटरचित नामांतरण के पुख्ता सबूत जांच समिति को मिले हैं।

रलिया कनेक्शन :-

जांच में सामने आया है कि मलगांव घोटाले के तार रलिया क्षेत्र से भी जुड़े हैं। रलिया के कुछ लोगों द्वारा भी फर्जी तरीके से मुआवजा लेने की बात सामने आई है। हाल ही में CBI की रलिया में हुई दबिश को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

आगे की कार्रवाई :-

जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही FIR दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजा राशि की वसूली की जाएगी। दोषी पाए गए कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी तय है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अगले कुछ दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments