कुसमुंडा कोयला खदान में बड़ा हादसा,ठेका कर्मियों की सुरक्षा से खिलवाड़, SECL प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप ।


प्रमोद कुमार बंजारे, संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। 27 अप्रैल 2026 SECL की कुसमुंडा कोयला खदान में बड़ा हादसा सामने आया है। आरोप है कि खदान में काम कर रहे ठेका कर्मियों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन लगातार अनदेखी कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खदान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। ठेका श्रमिकों को बिना हेलमेट, सेफ्टी शूज और जरूरी उपकरणों के काम पर लगाया जा रहा है। हाल ही में हुई घटना में लापरवाही के चलते श्रमिक हादसे का शिकार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
श्रमिक संगठनों में आक्रोश :-

हादसे के बाद श्रमिक संगठनों ने SECL प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उत्पादन के दबाव में सेफ्टी नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। ठेका कंपनियों द्वारा श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता। पहले भी कई बार शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।
जांच की मांग :-

श्रमिक नेताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक या घायल श्रमिकों के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग उठाई है। SECL प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments