कर्तव्यनिष्ठ सेवा और निष्पक्ष कार्यशैली को ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 04 अप्रैल 2026,जिले अंतर्गत में कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बतारी में शनिवार को एक भावुक एवं गरिमामय समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त पटवारी प्रेमलाल विध्यराज को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों को याद करते हुए पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरपंच राजूलाल श्रोते ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “प्रेमलाल विध्यराज ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी,निष्पक्षता और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है,वह पूरे गांव के लिए प्रेरणादायक है।” वहीं,विध्यराज ने भावुक शब्दों में ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि “यह स्नेह और सम्मान जीवनभर याद रहेगा।” समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उन्हें श्रीफल,साल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने आदर पूर्वक तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिला कर स्नेहपूर्ण विदाई दी, जिससे पूरा वातावरण भावुक और यादगार बन गया। इस अवसर पर उप सरपंच श्रीमती नीता किरन जायसवाल,पंचायत सचिव शिव जनार्दन,रोजगार सहायक देव कुमार यादव सहित पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्य बिंदु - सम्मान के साथ विदाई
ग्रामवासियों ने पूरे सम्मान और परंपरा के साथ उनका अभिनंदन कर भावभीनी विदाई दी। सेवा कार्यों की सराहना उनके निष्पक्ष और विकासोन्मुख कार्यों को ग्रामीणों ने खुले दिल से सराहा। ईमानदारी बनी पहचान उनकी पारदर्शी कार्यशैली को उनकी सबसे बड़ी विशेषता बताया गया। प्रेरणादायक व्यक्तित्व उनका सेवाकाल नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया गया।
मिठास भरा समापन मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया गया, जिससे समारोह में आत्मीयता और भाईचारे का संदेश झलका।
0 Comments