संगठन सृजन अभियान के तहत पाली में नई सूची जारी
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 04 अप्रैल 2026,जिले अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली में संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह सूची कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मनोज चौहान के मार्गदर्शन में जारी की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जिससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार रहीं
कोषाध्यक्ष श्रवण दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष रामप्रसाद चौहान, अंबिका पटेल,संत पैकरा,व्यास नारायण कंवर,चंद्र किरण डिक्सेना,जानकुंवर सरोटिया,महामंत्री मिर्जा कय्यूम बेग (पूर्व व वर्तमान जनपद प्रतिनिधि),सुमन सारथी,रामकुमार मरावी, सुधराम अगरिया,शकुंतला मरावी सहित अन्य सचिव यशवंत पैकरा,बेलन कंवर,पंचराम श्याम,मनबोध पटेल,कांती सरोटिया, अर्जुन दास,प्रकाश नारायण,विष्णु गीर एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य गुलाब धनवार,रीमन बड़ा,देवेंद्र नेटी,पप्पू दास,मनोहर कोराम आदि ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
0 Comments