नौकरी के नाम पर ठगी और जातिगत गाली-गलौज, KCC के मैनेजर सहित 3 के खिलाफ FIR

नौकरी के नाम पर ठगी और जातिगत गाली-गलौज, KCC के मैनेजर सहित 3 के खिलाफ FIR
 70 हजार रुपये लेने का आरोप, हरदीबाजार थाना में मामला दर्ज
 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 14 मार्च 2026,
जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एसईसीएल की दीपका परियोजना से जुड़ी निजी कंपनी KCC के अधिकारियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मारपीट और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर हरदीबाजार थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजर विकास दुबे सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     
           मुख्य बिंदु किसने की शिकायत
 हरदीबाजार निवासी मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर ने हरदीबाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई।
               क्या है आरोप 
पीड़ितों का आरोप है कि KCC कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कर्मचारी रामप्रताप पटेल ने उनसे 70,000 रुपये ले लिए।
            घटना कब हुई
 25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद मैनेजर विकास दुबे, रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए मारपीट की।
          जातिगत अपमान का आरोप
पीड़ितों का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
         किन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(2), 115(2), 296, 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(ध) के तहत FIR दर्ज की है।
                 आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments