जिलाध्यक्ष वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 14 मार्च 2026,भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत किशन सूर्यवंशी को हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सक्रिय कार्यशैली,जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और सभी वर्गों के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। पदभार मिलने के बाद किशन सूर्यवंशी ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव सूर्यवंशी से सौजन्य मुलाकात कर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई गई। मुलाकात के दौरान रेकी के उप सरपंच एवं क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता शिवनारायण यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके जनसेवा से जुड़े कार्यों और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका की भी सराहना की गई। इस अवसर पर किशन सूर्यवंशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
0 Comments