राष्ट्रीय राज मार्ग कोरबा–चांपा क्षेत्र बरबसपुर का संकीर्ण पुल जर्जर होने के साथ आमजनों में बना है दुर्घटनाओं का कारण.

राष्ट्रीय राज मार्ग कोरबा–चांपा क्षेत्र बरबसपुर का संकीर्ण पुल जर्जर होने के साथ आमजनों में बना है दुर्घटनाओं का कारण.



रिपोर्ट/जावेद अली आज़ाद

कोरबा(सुघर गांव)। राष्ट्रीय राजमार्ग कोरबा–चांपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बरबसपुर उरगा मेन रोड का संकीर्ण पुल जर्जर होने तथा आमजनों व राहगीरों के साथ किसी भी वक्त जानलेवा दुर्घटना होने के शत प्रतिशत आसार हैं। यह संकीर्ण पुल मुख्य मार्ग से होते हुए टर्निंग लेती है। रात के अंधेरे में बरबसपुर बाईपास से गुजरती हुई भारी भरकम वाहन सड़क में गहरी ढाल से होकर गुजरते हुए जर्जर पुल से होकर गुजरती है टर्निंग और छोटी पुल संकीर्ण होने के कारण सामने से आ रही वाहन दिखाई नहीं पड़ती है अन्यथा एक साथ इस संकीर्ण पुल में आवागमन कर रही दोनों तरफ की भारी वाहन एक साथ पुल पर प्रस्थान कर लेती है जिससे कि वाहनों का आमने-सामने टक्कर होने के आसार 100% हो जाते हैं। इस पुल पर किसी भी वक्त किसी बड़ी दुर्घटना होने के आसार लगातार बनी रहती हैं।



जिला कोरबा कलेक्टर को केंद्रीय अध्यक्ष भू–विस्थापित माटी पुत्र सेना राधेश्याम कश्यप मामले पर अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट न होने तथा डिवाइडर एवं चेतावनी सूचक संकेत नहीं लगाए जाने और आम लोगों तथा राहगीरों में भारी परेशानियों का सामना करने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट को अवगत कराते हुए सूचना दी है। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने व उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments