जैजैपुर थाना के ग्राम जर्वे में जमीन विवाद में अपंग शिक्षक देवानंद भारद्वाज को धारदार टंगिया से वार कर जान से मार कर जलाने का मामला

जैजैपुर थाना के ग्राम जर्वे में जमीन विवाद में अपंग शिक्षक देवानंद भारद्वाज को धारदार टंगिया से वार कर जान से मार कर जलाने का मामला
        भूपेंद्र लहरे 
सक्ति (सुघर गांव)। 20 मार्च 2026, जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे में एक दिल दहला देने वाला घटना निकलकर सामने आया है। जानकारी अनुसार शारीरिक रूप से अपंग ब्यक्ति व मृत शिक्षक देवानंद भारद्वाज को उसी के ग्राम के एक सनकी ब्यक्ति टिमरलाल मनहर ने दिनांक 18/03/26 को शाम करीब साढ़े 05 बजे की घटना जैजैपुर थाना में सूचना प्राप्त हुआ कि जर्वे गांव के खेत मे एक व्यक्ति की आधी जली शव देखा गया। तत्काल जैजैपुर थाना की टीम व वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पे पहुँच कर पतासाजी शुरू किए। जाँच में यह पता चला कि मृतक देवानांद भारद्वाज का उम्र करीब 35 वर्ष का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन विवाद चल रहा था। गत दिनों शाम लगभग 5-6 बजे के मध्य गांव में ही आरोपी टिमन लाल मनहर द्वारा नन्दलाल भारद्वाज जो कि दिव्यांग था और ट्रासाइकिल में था उसके गले पे कुल्हाड़ी से वार करके हमला किया गया। जिससे मौक़े पे ही मौत हो गयी उसके बाद उसे अपने घर के पीछे जिस खेत का विवाद चल रहा था उसी खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया।
 गांव के अन्य लोगो द्वारा देखे जाने पर आरोपी मौक़े से भाग गया। उक्त सम्बन्ध में थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 86/26 धारा 103.238 bns अपराध की मामला कायम कर लिया गया। आरोपी के गिरफ़्तारी के लिए अलग - अलग टीम गठित कर छूपने के संभावित जगहों पे दबिश दी जा रही है शीघ्र ही आरोपी कि गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments