बोईदा में होली का उल्लास,होलिका दहन के साथ रंगों के पर्व को ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से मनाया

बोईदा में होली का उल्लास,होलिका दहन के साथ रंगों के पर्व को ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से मनाया 
        विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 05 मार्च 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में होली का पर्व इस वर्ष पूरे उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। होलिका दहन के साथ ही गांव में पर्व की शुरुआत हुई,जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति - रिवाजों के साथ पूजा - अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद होली के दिन रंग-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पर्व का आनंद लिया।
      परंपरा के साथ हुआ होलिका दहन 
होली की पूर्व संध्या पर ग्राम बोईदा में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। ग्रामीणों ने पूजा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
          रंग - गुलाल से सराबोर हुआ गांव
 होली के दिन सुबह से ही गांव में उत्सव का माहौल रहा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।
        ग्रामीणों की रही सक्रिय उपस्थिति
इस अवसर पर संतोष पटेल,ईश्वर पटेल,राजकुमार ओगर,बसंत कुमार पटेल,नंदलाल पटेल,अजय कुमार, बृजपाल कंवर,उमेश कुमार कश्यप, मोहनलाल, रामेश्वर, दयाराम,भगवत प्रसाद और प्रमोद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
              संतोष पटेल का संदेश
इस अवसर पर संतोष पटेल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि समाज में प्रेम,भाईचारे और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मकता का संदेश देते हैं।

Post a Comment

0 Comments