कांग्रेस की वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को पुन राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाइयों का दौर

कांग्रेस की वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को पुन राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाइयों का दौर
 प्रभा सिंह तंवर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण कोरबा ने दी बधाई
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 05 मार्च 2026, कांग्रेस की वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती  फूलों देवी नेताम को पुन राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष कोरबा प्रभा सिंह तंवर ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने एक जमीनी, संघर्षशील और आदिवासी समाज से जुड़ी हुई मजबूत महिला नेता पर विश्वास जताया है।
आदिवासी क्षेत्र से उभर कर बनी राष्ट्रीय स्तर की नेता
 बस्तर संभाग के कोंडागांव क्षेत्र से आने वाली फूलो देवी नेताम लंबे समय से आदिवासी समाज,महिलाओं और वंचित वर्ग की आवाज को राजनीति के माध्यम से उठाती रही हैं। उनकी पहचान जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाली नेता के रूप में है।
       कांग्रेस संगठन में वर्षों तक किया संघर्ष
फूलो देवी नेताम ने कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। गांव - गांव जा कर उन्होंने आदिवासी समाज और महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निभाई जिम्मेदारी
अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का कार्य किया।
      वर्ष 2020 में बनी राज्यसभा सांसद
कांग्रेस पार्टी ने उनके लंबे संघर्ष,समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए वर्ष 2020 में उन्हें राज्यसभा भेजा। वर्तमान में वे सांसद के रूप में आदिवासी समाज, महिलाओं और प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाती रही हैं।
      प्रभा सिंह तंवर ने जताया विश्वास
प्रभा सिंह तंवर ने कहा कि फूलो देवी नेताम का राजनीतिक जीवन संघर्ष,सेवा और समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज,महिलाओं और प्रदेश की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठेगी। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments