समीप अनंत जिला ब्यूरो
सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 05 मार्च 2026, गुरूवार की शाम सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिला कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में उत्साह,उमंग और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस आयोजन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया और गले मिलकर अपनापन का संदेश दिया। जो भाजपा परिवार की एकजुटता और समर्पण का सशक्त प्रतीक रहा। इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय,पार्षद अमित तिवारी एवं द्वारिका साहू,जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल,भुवन मिश्रा,जगन्नाथ केसरवानी, दुर्गा ठाकुर,चिंताराम साहू, वैजन्ती लहरे,आकांक्षा बेहरा,बरत साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।
0 Comments