सरपंच लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी के निवास पर आस्था का महासंगम ज्योत जवारा संग भक्ति की अद्भुत छटा

सरपंच लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी के निवास पर आस्था का महासंगम ज्योत जवारा संग भक्ति की अद्भुत छटा
 उतरदा में चैत नवरात्रि बना श्रद्धा का पर्व हवन सम्पन्न,दर्शन को उमड़ रही भीड़
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 26 मार्च 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत उतरदा ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी के निवास स्थान पर चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर ज्योत जवारा स्थापित कर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है।
         हवन-पूजन का भव्य आयोजन
 सरपंच निवास में विधि-विधान से हवन-पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,जिसमें गांव के श्रद्धालुओं ने अधिक संख्या में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
         लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
रोजाना अधिक संख्या में महिलाएं,पुरुष,बुजुर्ग और युवा सरपंच निवास पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं, जिससे स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।
            भक्ति और सेवा का अनूठा उदाहरण
मरावी परिवार द्वारा पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ माता रानी की सेवा की जा रही है, जो समाज में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
              गांव में भक्तिमय माहौल
पूरे उतरदा गांव में भक्ति की लहर दिखाई दे रही है,जहां हर वर्ग के लोग इस पावन आयोजन में जुड़कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया है,बल्कि सामाजिक एकता और श्रद्धा का भी सुंदर संदेश दिया है। सरपंच लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी एवं उनके परिवार की यह पहल पूरे क्षेत्र में सराहनीय मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments