नकुल यादव के घर गूंज रही भक्ति हरदीबाजार में ज्योत जवारा का दिव्य आयोजन,चैत नवरात्रि में श्रद्धा,सेवा और परंपरा का सुंदर संगम
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 26 मार्च 2026, हरदीबाजार ग्राम पंचायत के (पुरानी बस्ती) में नकुल यादव के निवास पर चैत नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। यहां स्थापित ज्योत जवारा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।
ज्योत जवारा स्थापना
22 मार्च को विधि-विधान से जवारा बोआई कर माता रानी की पूजा प्रारंभ की गई। परिवार के सभी सदस्य नियम और श्रद्धा के साथ सेवा में लगे हैं।
भक्ति से गूंज रहा माहौल
प्रतिदिन झांझ,मंजीरा और मांदर की थाप पर जस गीतों का आयोजन हो रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
श्रद्धालुओं का आगमन
गांव और आस पास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
हवन व विसर्जन कार्यक्रम
अष्टमी 29 मार्च को हवन-पूजन तथा नवमी 30 मार्च को जवारा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर नकुल यादव,श्रीमती नानबाई यादव,भीम यादव, अर्जुन यादव, सहदेव यादव,बलदेव अहीर,रमेश अहीर, हीरालाल अहीर, पुष्पेन्द्र यादव, आशीष यादव, नीरु यादव, सुमन यादव, करन यादव, जलेन यादव, रामायण यादव सहित सभी मोहल्लेवासी पूरे समर्पण के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग ले रहे हैं। यादव परिवार की आस्था और सेवा भावना क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे रही हैं।
0 Comments