पत्रकार हितों की रक्षा के लिए बेमेतरा में हुंकार, सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।


बेमेतरा ( सुघर गांव )। जिले व पूरे प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार (16 मार्च 2026 ) को जिला बेमेतरा के स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमों और उनकी स्वतंत्रता जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन रणनीति बनाई गई। व संगठन विस्तार हेतु महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास बिलासपुर, मुंगेली और बेमेतरा जैसे विभिन्न जिलों में रहा। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय बॉडी (टीम) का गठन करना और धरातल पर संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाना था। प्रमुख उपस्थिति एवं नेतृत्व
कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व ने शिरकत कर स्थानीय पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य रूप से कई 

पदाधिकारी उपस्थित रहे :- 

जैसे  भागवत पात्रे जी (प्रदेश संरक्षक) श्री प्रमोद बंजारे जी (प्रदेशाध्यक्ष) श्री केदारनाथ बैरठ जी (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री शत्रुहन बंजारे जी (प्रदेश संयुक्त सचिव) स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री विजय देशलहरे जी, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश घृतलहरे जी, नंदकुमार राजपूत, तरुण शर्मा, मनोज बांधे सहित बड़ी संख्या में जिले के कलमकार साथी मौजूद रहे। इन मुख्य मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों से जुड़े कई बिंदुओं पर पुरजोर आवाज उठाई गई : - जैसे पत्रकार सुरक्षा कानून की  पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को देखते हुए नए और कड़े सुरक्षा कानून की व्यवस्था पर चर्चा।फर्जी FIR पर रोक जैसे फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज किए जाने वाले फर्जी एफआईआर के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का संकल्प जैसे स्वतंत्रता और अधिकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने और शासन-प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं को पत्रकारों तक पहुँचाने पर जोर,संगठन की सक्रियता जैसे गाँव से लेकर शहर तक हर पत्रकार को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना। आपको बता दे,कि सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के उल्लेखनीय कार्य यह संगठन लगातार पत्रकारों के मान-सम्मान के लिए संघर्षरत है। महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्य जैसे पीड़ित पत्रकारों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना,खंडित पत्रकारिता जगत को एक सूत्र में पिरोकर "पत्रकार एकता" का संदेश देना,पत्रकारों की समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करना,पत्रकारों के स्वास्थ्य, बीमा और उनके परिवार के हितों के लिए समय-समय पर आवाज उठाना,बेमेतरा की इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ अब पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में पत्रकारों की ढाल बनकर खड़ा है। प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रमोद बंजारे जी ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन जल्द ही अपनी नई जिला कार्यकारिणी के माध्यम से पत्रकार हित के कार्यों को गति देगा।

Post a Comment

0 Comments