आम आदमी पार्टी ने मुंगेली जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष...

 

मुंगेली/रायपुर:- आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए मुंगेली जिले के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक के आदेशानुसार और दिल्ली विधायक व सह-प्रभारी मुकेश अहलावत की सहमति से मुंगेली जिले के लिए 9 प्रमुख पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कलेश्वर गर्ग को मुंगेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश जायसवाल को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही गजेन्द्र ओगरे को जिला संगठन मंत्री और परमानंद साहू को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पार्टी ने पांच जिला उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है, जिनमें अनिल मिश्रा, सुरेन्द्र बघेल, पूर्णानंद साहू, टेम प्रसाद जांगड़े और लुकेश्वर महिलांग के नाम शामिल हैं। इस घोषणा पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों—उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी और अभिषेक मिश्रा ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments