ग्राम चारपारा में सामुदायिक पुलिसिंग तहत महिला कमांडो टीम गठन एवं महिला सुरक्षा के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्राम चारपारा में सामुदायिक पुलिसिंग तहत महिला कमांडो टीम गठन एवं महिला सुरक्षा के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जांजगीर चांपा (सुघर गांव)। 22 मार्च 2026,
जिले के थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारपारा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिला कमांडो टीम गठन एवं महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जागरूकता कार्यक्रम में मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा उपस्थित रहे। उन्होंने गांव में महिला कमांडो टीम का गठन कर टोपी सीटी वितरण किया। सायबर अपराध से बचने,ऑनलाइन धोधाधडी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आज दिनांक 22. 03. 2026 को मनोहर सिन्हा निरीक्षक द्वारा थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारपारा पहुंच कर ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ संवाद किया और महिलाओं को समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में 60 महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। जिसमें ग्राम की सक्रिय महिलाओं को शामिल किया गया है। इस टीम का उद्देश्य गांव और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना,किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाना तथा महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम में सहयोग करना है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा ने महिला कमांडो टीम को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीम गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी,आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देगी तथा समाज में अपराध और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगी। इस अवसर पर महिला कमांडो टीम की पहचान एवं कार्य में सहयोग के लिए उन्हें टोपी और सीटी भी वितरित की गईं, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों के बीच आसानी से पहचानी जा सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,ग्रामवासी तथा  अधिक संख्या में नारी सशक्तिकरण के रूप में जागरूकता दिखाती हुई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह पूर्ण रहा और महिलाओं ने भी समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments