जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति पर कड़ी नजर, नियंत्रण कक्ष हुआ सक्रिय,शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई,वितरण व्यवस्था पर निगरानी

जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति पर कड़ी नजर, नियंत्रण कक्ष हुआ सक्रिय,शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई,वितरण व्यवस्था पर निगरानी
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 22 मार्च 2026, जिले में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करना है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नागरिक अब सीधे अपनी शिकायतें,सुझाव एवं आवश्यक जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए 9691901259 दूरभाष क्रमांक जारी किया गया है, जिस पर प्राप्त हर सूचना पर त्वरित संज्ञान लिया जाएगा। 
  मुख्य बिंदु एवं खूबियां- सुचारु आपूर्ति व्यवस्था
आवश्यक खाद्य सामग्री, केरोसिन तथा पेट्रोल-डीजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की कमी या कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
            त्वरित शिकायत निवारण
नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी,जिससे आम जनता को समय पर राहत मिल सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।
           जवाबदेही तय,व्यवस्था मजबूत
 विभिन्न खाद्य निरीक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर जिम्मेदारी तय की गई है,जिससे कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। प्रशासन द्वारा खाद्य निरीक्षक श्रीमती उर्मिला गुप्ता,पारस सोनी,रवि कुमार यादव,सुरेश लांजी, सहायक प्रबंधक नवीन तिवारी एवं लिपिक पंकज कुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आमजन की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस पहल से जिले में खाद्य वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी,जवाबदेह और जनहितकारी बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments