डिजिटल रणनीति को धार प्रकाश महंत और लक्ष्मी बंजारे को मिली बड़ी जिम्मेदारी,सोशल मीडिया के जरिए संगठन को नई धार

डिजिटल रणनीति को धार प्रकाश महंत और लक्ष्मी बंजारे को मिली बड़ी जिम्मेदारी,सोशल मीडिया के जरिए संगठन को नई धार
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
  कोरबा (सुघर गांव)। 01 अप्रैल 2026, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए प्रकाश महंत एवं लक्ष्मी बंजारे को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के अनुमोदन एवं प्रदेश संगठन नेतृत्व की सहमति से की गई है। यह निर्णय कांग्रेस के डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा व गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। दोनों ही युवा चेहरे संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर अपनी पहचान बना चुके हैं।         
   प्रमुख बिंदु - संगठन को मिलेगा डिजिटल बूस्ट
प्रकाश महंत और लक्ष्मी बंजारे की नियुक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी। अब संगठन की गतिविधियां तेज़ी से जनता तक पहुंचेंगी।
                 युवाओं की बढ़ी भागीदारी 
दोनों नियुक्तियां इस बात का संकेत हैं कि कांग्रेस युवाओं को आगे लाकर नेतृत्व को नई दिशा देना चाहती है। इससे युवा वर्ग में संगठन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
      जमीनी से डिजिटल तक मजबूत कनेक्ट
स्थानीय स्तर पर सक्रियता और डिजिटल समझ का संयोजन संगठन को गांव-गांव तक जोड़ने में सहायक साबित होगा।
          नेतृत्व के प्रति जताया आभार
नव नियुक्त प्रभारियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत,विधायक फूलसिंह राठिया सहित वरिष्ठ नेताओं और जिलाध्यक्ष मनोज चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस नियुक्ति को कोरबा कांग्रेस में नई ऊर्जा,नई सोच और मजबूत डिजिटल रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा।

Post a Comment

0 Comments