उतरदा पंचायत में जागरूकता की मिसाल साइबर ठगी पर चेतना,शराबबंदी को मिला जन समर्थन

उतरदा पंचायत में जागरूकता की मिसाल साइबर ठगी पर चेतना,शराबबंदी को मिला जन समर्थन 
 पुलिस पहल से बढ़ी जागरूकता,महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से शराबबंदी को मिला नया बल
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 22 मार्च 2026,जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में पुलिस प्रशासन की पहल पर आयोजित जन जागरूकता बैठक ने सामाजिक बदलाव की मजबूत तस्वीर पेश की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार डनसेना के निर्देश एवं सहायक उप निरीक्षक कृपा शंकर दुबे के नेतृत्व में पंचायत भवन में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में महिला दाऊ समिति एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।  सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरे कोरबा जिले में साइबर ठगी से बचाव हेतु अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही उतरदा पंचायत में शराब बिक्री को पूर्णतः बंद करने के लिए पुलिस द्वारा जनसहयोग की अपील की गई। उल्लेखनीय है कि पंचायत में लगभग 70% तक शराबबंदी लागू हो चुकी है, जिसे प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि बताया।
    मुख्य बिंदु - साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
सहायक उप निरीक्षक कृपा शंकर दुबे ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया।
        शराब बंदी की दिशा में सफलता
श्री दुबे ने कहा कि 70% तक शराब बंदी जन जागरूकता और महिला शक्ति के कारण संभव हो सकी है।
             जनप्रतिनिधियों का संकल्प 
सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी ने पंचायत को पूर्ण शराबमुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। विधायक प्रतिनिधि समोस सागर ने भी इस पहल में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
        महिला शक्ति की अग्रणी भूमिका 
दाऊ समिति की महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेते हुए पुलिस प्रशासन का समर्थन किया।
        उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण
बैठक में सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी, विधायक प्रतिनिधि समोस सागर,संतोष कुमार मरावी, पंच प्रेम कुमार वरकड़े,विजय कुमार कश्यप,उत्तम सिंह पोर्ते,ग्रामीण भुनेश्वर यादव,रामु कोटवार,युवा पत्रकार विष्णु कुमार यादव,दिनेश्वरी यादव,रामकुमारी यादव,नेहा राजपूत,भीना केवट,सीता,मीना सहित दाऊ समिति की सैकड़ों महिलाएं एवं ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे। यह बैठक न केवल जागरूकता अभियान का हिस्सा बनी,बल्कि ग्रामीण समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सामूहिक भागीदारी की मजबूत मिसाल भी प्रस्तुत कर गई।

Post a Comment

0 Comments