प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
हरदीबाजार ( सुघर गांव )। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला से खबर आया है,कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए हरदीबाजार थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत उतरदा एवं ग्राम पंचायत मुड़ापार में विशेष जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम,ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP) या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। साथ ही, समाज में जहर घोल रही कच्ची महुआ शराब की बिक्री और सेवन के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना, एएसआई विजय सिंह, एएसआई कृपा शंकर दुबे, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश वैश्य और आरक्षक प्रफुल्ल साहू मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उतरदा सरपंच प्रतिनिधि सुंदर सिंह मरावी और मुड़ापार सरपंच श्रीमती सिल्की कुंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
0 Comments