दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में भाजपा प्रदेश संयोजक के फॉर्महाउस पर अवैध अफीम की खेती.
वहीं दूसरी ओर बलरामपुर में भी अवैध अफीम खेती की सनसनी खबर..
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर(सुघर गांव)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनायक ताम्रकर को अवैध अफ़ीफ की खेती करने के आरोप में मुख्य आरोपी पाया गया है। पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 14 लाख अफीम के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामला उजागर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
बता दें कि अफीम की खेती मक्के की फसल के बीच छिपाकर की जा रही थी ताकि किसी को शक न हो। मुखबिरों ने पुलिस को जानकारी दी जिससे पुलिस एक्शन मोड में आ गई और भाजपा प्रदेश संयोजक विनायक ताम्रकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले के बाद प्रशासन ने आरोपी के भाई की अवैध रूप से बनी दुकान पर बुलडोजर भी चलाया है।
बलरामपुर में भी अवैध अफीम की खेती, मामला बीजेपी प्रदेश संयोजक ताम्रकर से जुड़े होने की आशंका..
जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। भाजपा पार्टी को लेकर विपक्ष पार्टी हंगामे पर उतर आई है। क्या यही है भारतीय जनता पार्टी की सुशासन व्यवस्था.?


0 Comments