बिग ब्रेकिंग: फिर से वसूली चालू– ट्रैफिक पुलिस के द्वारा खुद ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही.!!

बिग ब्रेकिंग: फिर से वसूली चालू– ट्रैफिक पुलिस के द्वारा खुद ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही.!!

कोरबा: ट्रैफिक पुलिस भारी वाहन चालकों से पैसों की वसूली कर रही, भारी वाहनों को नो एंट्री सड़कों पर जाने की दे रही एंट्री और परमिशन.



रिपोर्टर/जावेद अली आज़ाद 

कोरबा सीटी(सुघर गांव)। कोरबा परिवहन विभाग के द्वारा आबादी वाली संबंधित क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों के लिए एक सुनिश्चित समयानुसार आवागमन करने हेतु सड़कों में नो एंट्री लगाई गई है। प्रशासन के द्वारा सड़कों पर आकस्मिक दुर्घटना और ड्राइविंग तथा ड्राइविंग सिग्नल अन्य से संबंधित मामले पर नियमों के पालन करने हेतु सुनिश्चित की गई है परंतु उन नियमों का पालन करने के बजाय स्वयं यातायात परिवहन से संबंधित ट्रैफिक पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।



बता दें कि मुड़ापार से बुधवारी बाजार (सीएसईबी चौक) मार्ग पर भारी वाहनों के लिए नो एंट्री सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहती है इसी प्रकार बुधवार (बाजार के दिन) को यह प्रतिबंध सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक लगातार बना रहता है। परंतु रोजाना देखने को यह मिल रही है कि भारी वाहनों के द्वारा नो एंट्री लगने से पूर्व तथा नो एंट्री लगने के बावजूद भारी वाहनों को वाहन चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक सड़कों पर गाड़ियां तेज चलाई जा रही है। नो एंट्री लग जाने के बावजूद आज शाम 6:58 बजे मुड़ापार पेट्रोल टंकी के समीप दो वाहनों की मौजूदगी तस्वीर में साफ देखी जा सकती है। हमारे द्वारा भारी वाहनों को रोकवाकर नो एंट्री लगने की बात कहने पर वाहन चालक के द्वारा अपने वाहन मालिक से बात करवाने की बात करते हुए आनाकानी की गई और धीरे से नजर ओझल होते ही दोनों वाहन तेज गति से रफू चक्कर हो गई।  नो एंट्री सड़कों पर एंट्री देने के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 200 से ₹500 लेने की बात स्वयं मौखिक रूप से वाहन चालक करते हैं। नो एंट्री लगने के दौरान संबंधित जगहों पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस कहां रहते है.? क्या अपने कार्यों और उत्तरदायित्वों का निर्वहन नहीं करते हुए धड़ल्ले से वसूली करने में लगे रहते हैं.?

नो एंट्री में घुसे गाड़ियों की तस्वीरें कमरे में कैद की गई।

आज उक्त दिनांक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले ट्रैफिक पुलिसों के ऊपर जिला प्रशासन उचित कार्यवाही करें।



ट्रैफिक नियम के अनुसार भारी वाहनों का इस सड़क में नो एंट्री लगने का समय–

नो एंट्री का समय (मुड़ापार - सीएसईबी मार्ग):

सुबह: 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

शाम: 05:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

बुधवार (विशेष): सुबह 07:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (पूरे दिन)

Post a Comment

0 Comments